ब्राउन शुगर बेचने के लिए बाइक की जगह अब कार का इस्तेमाल कर रहे ड्रग पैडलर

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Drug Peddlers: रांची पुलिस नशे के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अफीम तस्कर (Opium Smuggler) और ब्राउन शुगर बेचने वाले Drug Peddler लगातार गिरफ्तार किए जा रहे हैं।

पुलिस ने तमाड़ से बीते शुक्रवार को दो अफीम तस्करों दिगम महतो और झरीराम महतो को सात लाख मूल्य के अफीम के साथ पकड़ा है।

वहीं, रातू इलाके से पुलिस ने रंजन यादव को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 22 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं।

मामले का खुलासा करते हुए SSP Chandan Kumar Sinha ने बताया कि पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है।

Share This Article