रंगदारी वसूलने देवघर पहुंचे दो बदमाश को पुलिस ने दबोचा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Deoghar Crime: देवघर SP राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित SIT की टीम ने सोमवार को रंगदारी वसूली (Extortion Recovery) करने पहुंचे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली ओर दो Mobile Police ने बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि बाबा परिहस्त (मृत) के गिरोह के सदस्य शिवाशीष कश्यप उर्फ शिबु मिश्रा, निर्मल राय, विशाल परिहस्त ओर राहुल मिश्रा रांगा मोड़ के पास सड़क किनारे पिस्टल (Pistol) दिखाकर कारोबारियों, ठेकेदारों एवं दुकानदारों से रंगदारी मांग रहे हैं।

सूचना पर SP राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित SIT टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाल परिहस्त और राहुल मिश्रा को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देशी कट्टा, उसमें लोड एक गोली को बरामद कर जब्त किया।

मामले में टाउन थाना (Town Police Station) (कांड सं-218/2024) IPC ओर Arms Act. के विभिन्न धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share This Article