Homeझारखंडपलामू में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला, रिम्स रेफर

पलामू में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला, रिम्स रेफर

Published on

spot_img

Palamu News: पलामू जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के ओरनार गांव में जमीनी विवाद (Land Dispute) में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया।

इस घटना में विजय तिवारी और उनके छोटे भाई अशोक तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गये है। दोनों को मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के बाद रांची RIMS रेफर कर दिया गया है।

इस मामले में गरूवार को वीरेंद्र दूबे, राकेश दूबे, बबन तिवारी व अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

विजय तिवारी के बयान के अनुसार ओरनार गांव के विजय तिवारी अपने खेत की फसल को नील गाय से बचाने के लिए 3 दिन पहले गढा खुदवाए थे।

उसी से कुछ दूरी पर अपना गेहूं कटवा रहे थे, तो एक अज्ञात आदमी आया और बोला कि आपसे कोई मिलना चाहता है, तो वह जोगियाहा मोड़ अपने बड़े भाई को बता कर चले गए।

वहां जाकर देखा तो जो गड्ढ़े उन्होंने अपने खेत में जो खुदवाए थे उसी जमीन में वीरेंद्र दूबे अपने सहयोगियों के साथ हथियार से लैंस होकर आये थे और जेसीबी चलवा रहे थे।

विजय तिवारी द्वारा पूछने पर कि मेरे खेत में जेसीबी क्यों चलवा रहे हैं तो उनके ऊपर हमला कर दिया गया। आरोप है कि रायफल के बट्ट से उन्हे मारा और जान मारने के नियत से लगातार उनके शरीर पर प्रहार किया। शोर गुल सुन कर उनका भाई अशोक तिवारी पहुंचे।

अशोक को देख कर उन लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है विजय तिवारी ने जब आरोपियों की तस्वीर खिंचने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपियो ने मोबाइल लूट लिया।

वीरेंद्र दूबे ने गले की चैन छीन ली और अंगूठी भी छीन ली। विजय तिवारी के फर्द बयान पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...