Latest Newsझारखंडकल रांची में केंद्र की मोदी सत्ता को पलटने का होगा शंखनाद,...

कल रांची में केंद्र की मोदी सत्ता को पलटने का होगा शंखनाद, उलगुलान न्याय महारैली…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ulgulan Maha Rally : कल यानी 21 अप्रैल को Jharkhand की राजधानी Ranchi के प्रभात तारा मैदान (Prabhat Tara Ground) में ‘INDIA’ गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली (Maha Rally) हो रही है।

इसकी सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कहा है कि रविवार को प्रस्तावित उलगुलान न्याय महारैली (Ulgulan Nyay Maha Rally)  द्वारा केंद्र की मोदी सत्ता को पलटने का शंखनाद होगा।

दही-चूड़ा खाएंगे और BJP को भगाएंगे का नारा प्रभाततारा मैदान से लगेगा।

JMM कार्यालय में शुक्रवार को गठबंधन के घटक दलों- कांग्रेस (Congress), राजद (RJD), आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में उक्त बातें कही।

मंच पर होंगी कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल

APP नेता सौरव श्रीवास्तव ने कहा, प्रभात तारा मैदान दो शेरनियों की दहाड़ (कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल) का साक्षी बनेगा।

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने कहा कि प्रभात तारा मैदान में शनिवार 4.30 बजे गठबंधन के नेताओं ने दही-चूड़ा का प्रोग्राम रखा है। सभी लोग इसमें आमंत्रित हैं।

रैली में HEC के मजदूर भी पेट में गमछा बांध कर आएंगे।

सुप्रियो ने कहा, पहले चरण में 102 सीटों पर हुए मतदान के बाद संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा को केवल 20 से 25 सीटें ही मिलेंगी।

देश की दशा और दिशा तय करने की है तिथि

कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा, 21 अप्रैल देश की दशा और दिशा तय करने की तिथि है।

पूरे देश में फिर से एक उलगुलान की शुरुआत होगी। उन्होंने कि पहले चरण के चुनाव से साफ है कि प्रधानमंत्री ने पिछले दस वर्षों में देश के दिल (युवा, किसान, गृहणी) में छुरा घोंपने का काम किया है।

बेरोजगारी, महंगाई और हिस्सेदारी प्रमुख एजेंडा

RJD महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि देश में बेरोजगारी, महंगाई और हिस्सेदारी आज प्रमुख एजेंडा है।

इसे लेकर हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उलगुलान न्याय महारैली में गठबंधन के नेता इन्हीं एजेंडा को लेकर भाजपा की पोल खोलेंगे।

spot_img

Latest articles

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...

विधानसभा के दूसरे दिन सरना धर्म कोड को लेकर गरमाई सियासत, हेमलाल मुर्मू का केंद्र पर तीखा हमला, BJP-JMM आमने-सामने

रांची: झारखंड में एकबार फिर से सरना धर्म कोड को लेकर सियासत गरमाई है।...

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

खबरें और भी हैं...

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...