Homeझारखंडलातेहार में हुए सड़क हादसे में हजारीबाग और चतरा के दो की...

लातेहार में हुए सड़क हादसे में हजारीबाग और चतरा के दो की मौत

Published on

spot_img

Latehar Road Accident: लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मेराल गांव के पास सोमवार को अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। इस घटना में कार पर सवार दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान हजारीबाग बरकट्टा (Hazaribagh Barkatta) निवासी लवनाथ सिंह (56) और चतरा निवासी रितिक कुमार( 22) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार लवनाथ सिंह मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कोलियरी में कार्यरत थे। रितिक कुमार के साथ वे सिंगरौली से कार से Hazaribagh आ रहे थे। इसी बीच हेरहंज थाना क्षेत्र के मेराल गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।

घटना के समय गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी। दुर्घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी विक्रम कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए Latehar Sadar Hospital भेज दिया गया। हालांकि, दुर्घटना की असली वजह का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

spot_img

Latest articles

सुरेश स्वांसी हत्याकांड का खुलासा! दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

Jharkhand News: झारखंड के सिमडेगा जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के भुरसूडीह गांव में...

पूजा-दीपावली-छठ के लिए रांची-कामाख्या स्पेशल ट्रेन

Jharkhand News: त्योहारों के सीजन में पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों...

हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर्यटन स्थल घोषित हो

Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह में...

रांची के बिजनेसमैन कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ की रंगदारी!, प्रिंस खान ने दी धमकी

Jharkhand Crime News: रांची के प्रतिष्ठित व्यवसायी और बिल्डर कृष्ण गोपालका को फोन पर...

खबरें और भी हैं...