रांची चिड़ियाघर में चार बाघिन शावकों की चली गई जान, CCTV से निगरानी के बावजूद…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tiger Cubs Death in Ormanjhi Zoo : राजधानी Ranchi के बिरसा जैविक उद्यान (Birsa Munda Biological Park) में बुधवार को 4 बाघिन शावकों (Tiger Cubs) की मौत (Death) हो गई है।

10 मई की रात को गौरी नामक बाघिन (Tigress) ने 4 शावकों को जन्म दिया था।

बताया जा रहा है कि चारों शावक बाघिन के काफी करीब आ गए थे और नीचे दबने की वजह से उन सभी मौत हो गई।

दावा यह भी किया जा रहा है कि शावकों के जन्म के बाद पूरी निगरानी CCTV से की जा रही थी।

इसके बाद भी नवजात शावकों की जान बचाई नहीं जा सकी। इसके उपरांत चारों शावकों का Postmortem किया गया और उन्हें श्मशान में जला दिया गया।

बाघिन के करवट बदलने के कारण दब गए चारों शावक

मिली जानकारी के अनुसार, बाघिन की यह पहली डिलीवरी हुई थी। बाघिन के करवट बदलने के कारण चारों शावक नीचे दब गए और उन सभी जान चली गई।

जानकारी अनुसार, संदेह होने पर पिंजरे के अंदर जाकर बाघिन को शावकों से अलग किया गया, तब तक तीन शावकों की मौत हो चुकी थी। एक की हालत काफी गंभीर थी, लेकिन उसे भी बचाया नहीं जा सका।

Share This Article