Latest Newsबिहारसम्राट चौधरी को तो हम लोगों ने ही दिया है रोजगार, तेजस्वी...

सम्राट चौधरी को तो हम लोगों ने ही दिया है रोजगार, तेजस्वी यादव ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Tejaswi Yadav on Samrat Chaudhary : बिहार के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी (CM Samrat Chaudhary) और चिराग पासवान को निशाने पर लिया है।

सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनको रोजगार तो हम लोगों ने दिया है। मंत्री, MLA बनाया, वो लोग Negative लोग हैं, हम लोग पॉजिटिव लोग हैं। हम लोगों को नौकरी देते हैं और वो लोग नौकरी छीनते हैं।

उन्होंने कहा कि ये लोग हमारे खिलाफ इसलिए बोलते हैं ताकि BJP में इनकी पूछ हो। सवालिए लहजे में उन्होंने कहा कि अगर ये लोग हम लोगों के खिलाफ नहीं बोलेंगे तो BJP में उनको कोई नहीं पूछेगा।

अगर लालू यादव और तेजस्वी यादव को गाली नहीं दें तो उन लोगों का कैसे काम चलेगा? अगर इन बेचारे लोगों को हमारे लोगों को गाली देकर, लालू यादव को गाली दे कर कहीं सम्मान मिल रहा है तो अच्छी बात है, हमें खुशी है।

वहीं, चिराग पासवान को लेकर तेजस्वी ने कहा कि वह जब से राजनीति में आए हैं, तब से भाजपा और RSS के साथ रहे हैं, उनके रंग में मिल गए हैं।

लेकिन, उनको याद करना चाहिए कि जब रामविलास पासवान की पार्टी के पास एक भी विधायक नहीं था, तब हम लोगों ने उनको राज्यसभा सदस्य बनाया। उनसे पूछना चाहिए कि 10 साल में 100 दिन भी बिहार आए हैं क्या ? जमुई के सांसद रहे लेकिन वहां पार्टी का कार्यालय नहीं खोल पाए।

उन्होंने कहा कि पासवान समाज प्रबुद्ध समाज है। वह सामाजिक न्याय में विश्वास रखता है, इसलिए हमें वोट कर रहे हैं। इससे चिराग पासवान परेशान हैं।

BJP नेताओं की रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वो लोग आते रहेंगे। रात-रात भर BJP नेताओं का रुकना हो रहा है, अच्छी बात है। बिहार में BJP उम्मीद लगाकर बैठी हुई है। बिहार में उन्हें 10 सालों में बहुत कुछ दिया, अब बिहार के लोगों की लेने की बारी है।

spot_img

Latest articles

झारखंड के विश्वविद्यालयों में शिकायत निवारण के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, छात्रों को मिलेगा सीधा समाधान मंच

Ranchi: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में अब बड़ा बदलाव लाया...

रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में “फगुआ : राग एवं ताल” पर विशेष व्याख्यान 13 फरवरी को

रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग की ओर से लोक जीवन और...

दीपक के साहस और इंसानियत को मिलेगा सम्मान, झारखंड सरकार करेगी भव्य स्वागत

Jharkhand government Will Give a Grand Welcome: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari...

खबरें और भी हैं...