हेलीकॉप्टर की रोंगटे खड़े कर देने वाली इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने ली…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kedarnath Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर सेरसी हेलीपैड से श्री केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था तभी अचानक क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर की पालयट ने शुक्रवार सुबह 7:05 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की।

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने पर पायलट ने धैर्य का परिचय देते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई।  जिससे 6 लोगों की जान बच गई। पायलट कल्पेश के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं। यदि इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कराते तो बड़ा हादसा हो सकता था।  सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 यात्री सवार थे।

Share This Article