चुनाव सामग्री लेने गए शिक्षक की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Elections in Dhanbad : धनबाद में चुनाव की तैयारीयों के दौरान शिक्षक नारायण दे शुक्रवार की सुबह अचानक बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Dhanbad Medical College Hospital) की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के बाद उन्हें सर्जिकल ICU में भर्ती कराया गया है। हालांकि फिलहाल शिक्षक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शिक्षक ने बताया कि वे टुंडी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दोमुंडा में पदस्थापित हैं। चुनाव में उनकी ड्यूटी झरिया के बूथ नंबर 291 बालिका मध्य विद्यालय नुनूडीह में लगी है। चुनाव सामग्री लेने के लिए वह Polytechnic गए थे।

जहां सामग्री लेने के दौरान काफी तेज गर्मी लगने लगी। पंखा भी नहीं चल रहा था। अपने साथी को बोलकर वे खुली हवा में बाहर निकले और कुर्सी पर बैठे। इसके बाद कुछ याद नहीं। होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया।

Share This Article