झारखंड सहित पूरे देश में I.N.D.I.A गठबंधन की होगी जीत: सुप्रियो भट्टाचार्य

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Spokesperson Supriyo Bhattacharya: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने दावा करते हुए कहा कि झारखंड सहित पूरे देश में I.N.D.I.A गठबंधन की जीत होगी।

लोकसभा में 2004 के तरह 2024 में I.N.D.I.A गठबंधन के पक्ष में जनता ने वोट दिया है।

भट्टाचार्य शुक्रवार हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने चुनाव आयोज और BJP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई आम चुनाव इतने लंबे समय तक चला हो। उन्होंने कहा कि 2024 का आम चुनाव पूरे 82 दिन का हुआ है।

उन्होंने कहा कि BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव को लंबा खींचने का मकसद केवल जनता के बीच नफरत फैलाकर लोगों को बांटने का काम था। BJP के स्टार प्रचारकों ने जिस तरह की भाषा का उपायोग किया है, वह शर्मनाक है।

Share This Article