गांडेय विधानसभा सीट पर जीत के बाद कल्पना सोरेन ने कही यह बात

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gandeya assembly seat: लोकसभा चुनाव 2024 के साथ झारखंड गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में झारखंड की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) को अपना भरपूर समर्थन दिया है।

इस जीत के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की नेता के रूप में कल्पना सोरेन का उदय हुआ है।

Image

उन्होंने एक मंझी हुई राजनेता के रूप में JMM और I.N.D.I.A. के चुनाव अभियान को अपने कंधों पर उठाया और पूरे झारखंड में घूम-घूमकर अपनी पार्टी के साथ-साथ पूरे गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया।

Image

मंगलवार को जब Gandeya Assembly उपचुनाव का परिणाम आया, तो कल्पना सोरेन ने फिर परिपक्व राजनेता की तरह व्यवहार किया।

Image

जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद उन्होंने JMM और उसके घटक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा पूरे झारखंड और गांडेय की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विजयी सांसदों को भी शुभकामनाएं दीं।

Share This Article