मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला करने के मामले में महिला गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के किशोरगंज चौक के पास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले की कोशिश मामले में पुलिस ने पूनम सिंह को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर गठित टीम ने पूनम सिंह को रातू इलाके से गिरफ्तार किया।

सुखदेवनगर थाना प्रभारी ममता समेत अन्य पुलिसकर्मी छापेमारी में शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि बीते तीन जनवरी को ओरमांझी में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद सिर कटी लाश बरामद हुई थी।

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चार जनवरी की देर शाम मुख्यमंत्री का काफिला रोकने की कोशिश की थी।

साथ ही रास्ता क्लीयर कराने की कोशिश कर रहे ट्रैफिक सिपाहियों और पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प भी हुई थी।

इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी थी।

मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 73 लोगों पर सुखदेव नगर थाने नामदर्ज और अज्ञात 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी मामले में 11 फरवरी को अदालत ने 8 लोगों को जमानत दी थी।

Share This Article