संसद में अमित शाह ने की जम्मू-कश्मीर के एलजी की सराहना

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चर्चा के दौरान जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के काम काज की काफी सराहना की।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने निजी पहल कर राज्य की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कई कदम उठाया है, ताकि लोगों की समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक-2021 पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि उपराज्यपाल ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अपने कार्यालय में एक अलग व्यवस्था बनाई है, जो लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान किया जाता है।

इसके साथ ही वे स्वयं जनता के बीच जाकर उनसे मिलते हैं और उनकी दिक्कतों के बारे में जानकारी लेकर समाधान निकालते हैं।

Share This Article