HomeUncategorized10kg वजन घटाने के लिए कितने किलोमीटर चलना होगा? जानिए सब कुछ

10kg वजन घटाने के लिए कितने किलोमीटर चलना होगा? जानिए सब कुछ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Walking Benefits: लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि आखिर वजन घटाने के लिए कितने किलोमीटर रोजाना चलना चाहिए।

अगर किसी व्यक्ति को 10 किलो वजन घटाना (Weight Loss) है तो रोजाना कितनी Walk जरूरी है। अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो यहां आपके इन सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

10kg वजन घटाने के लिए कितने किलोमीटर चलना होगा? जानिए सब कुछ HEALTH NEWS Walking Benefits How many kilometers will one have to walk to lose 10kg weight? know everything

• वजन कम करना तीन कारकों पर निर्भर करता है। कितने किलोमीटर चलना है यह शरीर के वजन के आधार पर तय किया जाता है।

• शरीर के वजन के साथ-साथ, चलने की तीव्रता एक और कारक है, जो वजन घटाने पर बड़ा प्रभाव डालता है। चाहे वह सामान्य चलना हो या तेज रफ्तार में चलना, वजन घटाने पर प्रभाव डाल सकता है।

• तीसरा है चयापचय क्षमता। यह हर व्यक्ति में अलग-अलग होती है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि एक व्यक्ति को एक किलोग्राम वजन कम करने के लिए लगभग 7,000 Calories को Burn करने की आवश्यकता होती है।

10kg वजन घटाने के लिए कितने किलोमीटर चलना होगा? जानिए सब कुछ HEALTH NEWS Walking Benefits How many kilometers will one have to walk to lose 10kg weight? know everything

• क्या कहता है गणित विशेषज्ञों की माने तो अगर एक सामान्य व्यक्ति एक किलोमीटर चलता है, तो करीब 0। 4 कैलोरी से 0। 5 कैलोरी खर्च करता है।

इस आधार पर एक 70 किलो वजनी व्यक्ति, जब एक किलोमीटर पैदल चलेगा, तो करीब 28 से 35 Calories Burn करेगा। ऐसे में एक किलो बॉडी फैट बर्न करने के लिए उस व्यक्ति को करीब 7,000 Calories Burn करनी पड़ेगी। ऐसे में उस व्यक्ति को एक किलोग्राम फैट जलाने के लिए करीब 200 से 250 किलोमीटर पैदल चलना होगा

• लेकिन यह तरीका उस स्तिथि में काम आएगा, जब व्यक्ति अपने खान-पान और अन्य पहलुओं में कोई बदलाव किए बिना एक बार में ही 200 से 250 किलोमीटर पैदल चले। इतने किलोमीटर का मतलब करीब 2,50,000 से 3,12,500 फीट होता है।

इसे घंटों में आंके तो, उस व्यक्ति को करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटा चलना होगा और लगातार 40 से 50 घंटे तक चलना होगा, तब जाकर वह एक किलोग्राम वजन कम कर पाएगा।

वजन कम करने के दूसरे भी तरीके

10kg वजन घटाने के लिए कितने किलोमीटर चलना होगा? जानिए सब कुछ HEALTH NEWS Walking Benefits How many kilometers will one have to walk to lose 10kg weight? know everything

अब यह तो मुमकिन नहीं है कि एक आम इंसान 200 से 250 किलोमीटर रोजाना चले, तो ऐसे में आप कुछ किलोमीटर पैदल चलकर कैसे अपना वजन कम कर सकते हैं? तो चलिए आपको इसके भी उपाय बताते हैं।

1. नियमित रूप से टहलें।
2. कम कैलोरी वाला खाना खाएं।
3. व्यायाम करना बिल्कुल न भूलें।
4. खाने के बाद टहलने की आदत डालें।
5. शरीर को पर्याप्त पानी देते रहें।
6. जितना हो सके Lift का इस्तेमाल करने से बचें और सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...