कोडरमा में राजा तालाब के पास मिली लाश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dead body found near Raja Pond in Koderma : कोडरमा थाना अंतर्गत राजा तालाब (Raja Pond) के पास सूर्य मंदिर के पीछे शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव (Dead body) बरामद किया गया।

मृतक की पहचान उदय प्रसाद सिंहा ( 42) के रूप में हुई है। उदय प्रसाद एक स्कूल में बस चालक था।

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले मामला महिला थाना तक पहुंचा था। गुरुवार की देर शाम मृतक घर से निकल गया। सम्भावना है कि जहर खाकर उसने अपनी जान दे दी। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने उसे वहां देखा तो इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को दी गयी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को Post Mortem के लिए भेज दिया। इस दौरान थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया है कि शव बरामद हुआ है, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Share This Article