रांची सिविल कोर्ट में विशेष लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक मामलों का निपटारा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Special Lok Adalat in Ranchi Civil Court : सिविल कोर्ट के साथ जिले के अंचल कार्यालयों, CCL में भूमि और राजस्व संबंधित मामले को लेकर आयोजित विशेष लोक अदालत (Special Lok Adalat) में शनिवार को एक लाख 41 हजार 559 वादों का निपटारा किया गया। इसमें दाखिल खारिज के 23,499 मामले भी शामिल है।

साथ ही मौके पर 45 करोड़ 91 लाख 70 हजार 121 रुपए का सेटलमेंट हुआ। मामलों के निष्पादन के लिए 13 बेचों का गठन किया गया था।

इसमें दो बेंच न्यायिक पदाधिकारियों का और 11 बेंच कार्यपालक दंडाधिकारियों के लिए बनाया गया था। इसमें भूमि और राजस्व, भूमि अधिग्रहण, विस्थापन, मुआवजा एवं इससे संबंधित अन्य मामलों के त्वरित निष्पादन किया गया।

विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए प्री-लोक अदालत की बैठकें 24 से 28 जून तक चली थी। 25 जून को जिले के सभी अंचल कार्यालय एवं CCL में कैंप लगाया गया था।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ( डालसा )सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि लोक अदालत में भूमि अधिग्रहण से संबंधित 53 मामलों में क्षतिपूर्ति की राशि 8,19,82,302 रुपए लाभूकों के बीच वितरित की गयी।

Coal Bearing से संबंधित 15 वादों में करीब 90 लाभुकों के बीच 2,55,95,680 रुपए का चेक का वितरण भी किया गया। CRPC की धारा 107, 144, 145, 147 से संबंधित 1032 वाद, साथ ही SSR एवं परमिशन के 515 वादों एवं सर्टिफिकेट के 14 वादों का निष्पादन किया गया।

Share This Article