हजारीबाग सदर अंचल कर्मचारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Sadar Zone employee arrested: हजारीबाग में सदर अंचल के कर्मचारी को घूस लेते हुए आज बुधवार की सुबह हजारीबाग की ACB टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ओहदार तिर्की की गिरफ्तारी प्रमंडल कार्यालय से हुई है। फिलहाल DSP कर्मचारी से पूछताछ कर रहे हैं।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार वादी ने जमीन के कागजात से संबंधित मामले में कर्मचारी ओहदार तिर्की के घूस मांगे जाने की शिकायत ACB से की थी।

जिसके बाद ACB ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी। और आज मामले पर कार्रवाई करते हुए ASB ने कर्मचारी को चार हजार घूस लेते रंगे हाथ प्रमंडल कार्यालय से गिरफ्तार किया।

Share This Article