ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, दो टुकड़ों में कटा शव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Youth Commits Suicide : जमशेदपुर जिले के जुगसलाई थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप गुरुवार की सुबह एक युवक ने Train के आगे कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

घटना में युवक का शव (Dead Body) बुरी तरह से दो टुकड़ों में कट गया। घटना के बाद ट्रेन भी थोड़ी देर के लिए रुक गई। जिसके बाद सूचना पाकर जुगसलाई पुलिस और रेल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ट्रेन को रवाना किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर Post Mortem के लिए भेज दिया।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह युवक रेल लाइन के आस-पास घूम रहा था। इस दौरान वहां से पहले कई ट्रेनें पार भी हुईं।

सुबह 11 बजे डाउन लाइन पर Howrah-Ranchi Intercity Express गुजर रही थी। इसी दौरान युवक रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे खड़ा था और तभी अचानक वह ट्रेन के आगे कूद गया।

Share This Article