बिहार में शिक्षकों की इस समस्या का जल्द हो जायेगा समाधान

बिहार में शिक्षकों के तबादले का इंतजार अब खत्म होनेवाला है। शिक्षा विभाग (Education Department) ने ट्रांसफर पॉलिसी बनाने के लिए एक कमिटी बना दी है। इस कमिटी को इसी महीने अपनी रिपोर्ट देनी है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Patna Problem of Teachers in Bihar will be Solved Soon : बिहार में शिक्षकों के तबादले का इंतजार अब खत्म होनेवाला है। शिक्षा विभाग (Education Department) ने ट्रांसफर पॉलिसी बनाने के लिए एक कमिटी बना दी है। इस कमिटी को इसी महीने अपनी रिपोर्ट देनी है।

उसके बाद जल्द ही नयी Transfer Policy लागू होगी। नीतिश सरकार में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि दो से तीन हफ्ते में गाइडलाइन तैयार होगी।

1.87 लाख से ज्यादा शिक्षकों को होगा फायदा

इस नयी पॉलिसी से 1.87 लाख से ज्यादा शिक्षकों को फायदा होगा, जिन्होंने सक्षमता परीक्षा पास कर ली है और अपने तबादले का इंतजार कर रहे हैं। कमिटी ट्रांसफर के अलावा अनुकंपा नियुक्ति, छुट्टियों की लिस्ट और बिहार शिक्षा सेवा में बदलाव पर भी अपनी राय देगी।

कमिटी की Report पहले अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के पास जायेगी, जो उसे शिक्षा मंत्री को भेजनेवाले हैं। मंत्री के पास अंतिम फैसला लेने का अधिकार होगा।

शिक्षा मंत्री कुमार ने बताया कि सरकार चाहती है कि इसी साल शिक्षकों का तबादला हो जाये। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद सरकार की योजना है कि इसी साल शिक्षकों का तबादला संभव हो सके।

उन्होंने बताया कि तबादले के दौरान जरूरतमंद शिक्षकों को प्राथमिकता (Priority) दी जायेगी। मंत्री कुमार के अनुसार, अगर पति-पत्नी दोनों शिक्षक हैं और अलग-अलग जगहों पर काम करते हैं, तब उन्हें एक ही जगह पर लाने की कोशिश की जायेगी। दिव्यांग शिक्षकों को भी प्राथमिकता दी जायेगी।

Share This Article