Homeझारखंडझारखंड पुलिस ने JSSC (CGL) पेपर लीक मामले में सरगना अमन सिंह...

झारखंड पुलिस ने JSSC (CGL) पेपर लीक मामले में सरगना अमन सिंह को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img

JSSC CGL Paper Leak Case! : रांची पुलिस ने झारखंड राज्य के बहुचर्चित JSSC (CGL) पेपर लीक मामले में बिहार के आरा निवासी सरगना अमन सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक सैमसंग कंपनी का Android Mobile Phone, तीन डेबिट कार्ड बरामद किये गये हैं।

SSP Chandan Kumar Sinha ने गुरुवार रात बताया कि पूछताछ में अमन सिंह ने अपने गिरोह का खुलासा करते हुए कई अहम तथ्य बताए हैं। साथ ही अपना अपराध स्वीकार करते हुए परीक्षा में पेपर लीक करने की बात स्वीकर कीा।

अमन सिंह के पास से बरामद मोबाइल फोन में JSSC के CGL परीक्षा सहित कई अन्य परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (Admit Card), एकेडमिक दस्तावेज और परीक्षा में कदाचार कराने के एवज में कई Transaction Details प्राप्त हुए हैं।

अमन सिंह के जरिये झारखंड CGL परीक्षा पेपर लिक मामले में शामिल अन्य कई लोगों की संलिप्तता संबंधी जानकारी उपलब्ध करायी गयी है, जिनके विरुद्ध साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

DSP ने बताया कि इस संबंध में रांची के नामकुम थाने में 23 जनवरी 2024 को (कांड संख्या 45/24) दर्ज किया गया था। छापेमारी टीम में DSP अमर कुमार पांडेय, उत्तम उपाध्याय, मनिष कुमार, मो. जीशान अख्तर और गौतम कुमार शामिल थे।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...