रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती

स्वास्थ्य खराब होने के चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में भर्ती कराया गया है। राजनाथ सिंह AIIMS के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Defense Minister Rajnath Singh’s Health Deteriorated : स्वास्थ्य खराब होने के चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में भर्ती कराया गया है। राजनाथ सिंह AIIMS के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं।

कमर दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। यहां न्यूरो सर्जन की देखरेख में उनका उपचार हो रहा है। बताया गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ा है। गुरुवार तड़के तीन बजे उनके कमर का दर्द बढ़ा। इसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। यहां डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है।

AIIMS में न्यूरो सर्जन की देखरेख में रक्षा मंत्री का इलाज चल रहा है। फिलहाल अस्पताल ने कोई आधिकारिक Medical Bulletin जारी नहीं की है। हालांकि, बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह का स्वास्थ्य स्थिर है।

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वह BJP अध्यक्ष और केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं।

Share This Article