
रांची : सीबीएसई ईस्ट ज़ोन आर्चरी चैंपियनशिप–2026 का शुभारंभ मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन आर्चरी चैंपियनशिप–2026 में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और संबंधित विद्यालयों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


