डोरंडा कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर एनपी लकड़ा के आवास पर नाबालिग नौकरानी ने लगायी फांसी

रांची के डंगराटोली में डोरंडा कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर के आवास पर नाबालिग घरेलू सहायिका मृत मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है, घटना की परिस्थितियां फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के डंगराटोली में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डोरंडा कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर एनपी लकड़ा के आवास पर काम करने वाली एक नाबालिग नौकरानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका लातेहार जिले की रहने वाली बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। नाबालिग ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।