रांची में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस को मिले 200 अतिरिक्त जवान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Crime Control Jharkhand Police!: राजधानी रांची में अपराध पर नियंत्रण (Crime Control) और विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने दो सौ अतिरिक्त (चार इको कंपनी) जवानों की तैनाती की है। यह कदम रांची पुलिस के अनुरोध पर उठाया गया है।

एंटी क्राइम चेकिंग की मिली है जिम्मेदारी

इन दो सौ अतिरिक्त जवानों को मुख्य रूप से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में लगाया जायेगा। इसके अलावा पेट्रोलिंग में भी इनका उपयोग किया जायेगा। हाल के दिनों में रांची के विभिन्न हिस्सों में तीन से चार जवानों की वाहन चेकिंग अभियान में सक्रियता देखी जा रही है।

15 चेक प्वॉइंट पर विशेष व्यवस्था

रांची पुलिस ने कुल 15 Check Point बनाये हैं, जहां नाकेबंदी की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं। विशेष रूप से रात के समय एंटी क्राइम चेकिंग और पेट्रोलिंग की सख्त व्यवस्था की गयी है।

Share This Article