झरिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

तभी झरिया मोड़ के समीप पीछे से अज्ञात बड़े वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Accident at Jharia Mod: जमशेदपुर जिले के बहरागोड़ा थाना (Baharagora police station) क्षेत्र के एनएच 18 पर झरिया मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार झरिया मोड़ के एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे Bike चालक बनकटा गांव निवासी रामेश्वर सिंह (28) और बाइक पर सवार महिला पानमोनी सिंह (24) बुरी तरह से घायल हो गये।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को 108 Ambulance से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिये पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों अपने गांव बनकटा से कालीमाटि की ओर जा रहे थे। तभी झरिया मोड़ के समीप पीछे से अज्ञात बड़े वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए।

Share This Article