जुलूस मार्ग को लेकर बड़कागांव में विवाद के बाद शुरू हो गया बवाल, पत्थरबाजी में…

बताया जाता है कि जुलूस मार्ग को लेकर धरना दे रहलोगों को पुलिस ने हटा दिया था। साथ ही धरने का नेतृत्व कर रहे अमन और अजय को गिरफ्तार कर लिया था

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

“Ruckus in Barkagaon Over Procession Dispute”: मंगलवार को जिले के बड़कागांव के सोनपुरा गांव में महुदी के जुलूस मार्ग को लेकर पहले विवाद हुआ। इसके बाद बवाल शुरू हो गया।

Police की सख्ती के खिलाफ कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की। इसमें बड़कागांव गांव BDO जितेंद्र कुमार मंडल और एक ग्रामीण भोला महतो चोटिल हो गए।

भीड़ के रूप को देखते हुए इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। आंसू गैस के गोले भी छोड़े। घटना से इलाके में तनाव है। बोकारो आईजी और हजारीबाग एसपी कैंप कर रहे हैं।

आंसू गैस छोड़ने का Video भी Viral हुआ है। हालांकि पुलिस ने इसका खंडन किया है।
एसपी अरविंद कुमार सिंह ने लोगों से शांति भी बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि महूदी में जुलूस मार्ग को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से कई बार वार्ता हुई, जो बेनतीजा रही।

SDO शैलेश कुमार ने कहा कि आगामी 21 जुलाई को दिन 11:00 बजे बड़कागांव थाना परिसर में दोनों समुदाय के बीच वार्ता करने के लि ए बैठक रखी गयी है। इस बैठक में दोनों समुदाय के सिर्फ स्थानीय लोग उपस्थित होकर इस विवादित मार्ग को सुलझाने का काम करेंगे।

बताया जाता है कि जुलूस मार्ग को लेकर धरना दे रहलोगों को पुलिस ने हटा दिया था। साथ ही धरने का नेतृत्व कर रहे अमन और अजय को गिरफ्तार कर लिया था।

विरोध बढ़ने पर पुलिस प्रशासन की टीम ने सोनपुरा में मंगलवार को घर-घर तलाशी ली। इस दौरान कुछ ग्रामीणों की पिटाई भी कर दी। इसके बाद बवाल बढ़ा और ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया।

Share This Article