BJP सरकार बनते ही पुलिसकर्मियों के आगे से हट जाएगा सहायक शब्द, बाबूलाल ने…

BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा है कि BJP की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ही सहायक पुलिसकर्मियों के नाम के आगे से सहायक शब्द हटा दिया जाएगा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

State President Babulal Marandi Said: BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा है कि BJP की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ही सहायक पुलिसकर्मियों के नाम के आगे से सहायक शब्द हटा दिया जाएगा।

शनिवार काे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बाबूलाल ने लिखा है कि ये सभी जवान जो आज अपने हक के लिए लाठियां खा रहे हैं, BJP की सरकार बनते ही राज्य की प्रगति में “सहायक” होंगे, न कि अपनी नौकरियों में।

बाबूलाल ने कहा है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा हम सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उनके मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता झारखंड से JMM-कांग्रेस की अत्याचारी और भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तत्पर है।

बाबूलाल ने BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही बाबा बैद्यनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना भी की है।

Share This Article