खेत में धान रोपाई के दौरान वज्रपात से महिला की मौत

लोहरदगा के किस्को प्रखंड (Kisko Block) क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिसरी में दोपहर के समय अचानक हुए वज्रपात ने एक वृद्ध महिला की जान ले ली।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Woman Dies due to Lightning : लोहरदगा के किस्को प्रखंड (Kisko Block) क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिसरी में दोपहर के समय अचानक हुए वज्रपात ने एक वृद्ध महिला की जान ले ली।

जानकारी के अनुसार, हिसरी की निवासी लगभग 60 वर्षीय सोमारी उरांव अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। तभी आसमानी बिजली (Sky Lightning) की चपेट में आ गईं और बुरी तरह झुलस गईं।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए Sadar Hospital Lohardaga ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया। वज्रपात की इस घटना ने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Share This Article