Homeझारखंडरांची में घर बनाने के लिए हॉकी खिलाड़ी निक्की और सलीमा को...

रांची में घर बनाने के लिए हॉकी खिलाड़ी निक्की और सलीमा को जमीन देगा आवास बोर्ड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Housing board will give land to hockey players Nikki and Salima: झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने नेशनल महिला हॉकी टीम (National Women’s Hockey Team) की प्लेयर्स सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को राजधानी रांची के हरमू में जमीन देने का फैसला लिया है।

इस जमीन पर वे दोनों घर बना सकती हैं। बोर्ड मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित बोर्ड की 74वीं बैठक में इस संबंध में आये प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।

बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 19 प्रस्ताव लाए गये। इसके अलावा पांच अन्य प्रस्ताव भी आए। बैठक के बाद चेयरमैन ने Media को बताया कि सलीमा टेटे और निक्की प्रधान जैसी महिला हॉकी खिलाड़ी को हरमू में सरकारी कोटे से घर बनाने को जमीन देने का प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया गया है। दोनों को 3750-3750 वर्ग फीट जमीन का आवंटन होगा।

इसके अलावा महत्वपूर्ण प्रस्तावों में बोर्ड मुख्यालय के सामने स्थित जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाए जाने का भी मामला है। इसका अनुमोदन कर दिया गया है। इसके लिए विज्ञापन जारी होगा। ज्वाइंट वेंचर में संचालन किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड मुख्यालय के करीब (हरमू) की ही जमीन पर आवास, दुकान निर्माण का भी प्रयास किया जाएगा।

संजय लाल पासवान ने बताया कि राज्य भर में बोर्ड के स्तर से ऐसे लोगों पर भी एक्शन लिया जाना है जो आवंटित आवास, संपदाओं का Commercial Use कर रहे। राज्यभर में ऐसे 294 लोगों की सूची तैयार की गयी है। एक सप्ताह के अंदर उन्हें आवंटित संपदा को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही बोर्ड के स्तर से धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर, रांची में तैयार फ्लैट के ई-लॉटरी के जरिए आवंटन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...