35 साल तक सत्ता से BJP को कोई भी नहीं हटा सकता: अमित शाह

दिल्ली में BJP के पदाधिकारियों की बैठक में BJP अध्यक्ष JP नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी पहुंचे थे। बैठक के बाद अमित शाह ने कहा कि BJP अभी 35 साल और सत्ता में रहेगी। कोई भी 35 साल तक BJP को सत्ता से नहीं हटा सकता है।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Amit Shah Said : दिल्ली में BJP के पदाधिकारियों की बैठक में BJP अध्यक्ष JP नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी पहुंचे थे। बैठक के बाद अमित शाह ने कहा कि BJP अभी 35 साल और सत्ता में रहेगी। कोई भी 35 साल तक BJP को सत्ता से नहीं हटा सकता है।

शाह ने कहा कि BJP की जड़ें मजबूत हैं, संगठन मजबूत हैं। BJP जहां सत्ता में है। वहां से जाती नहीं। उन्होंने कहा कांग्रेस जहां जाती है फिर वहां आती नहीं।

बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। चुनाव की घोषणा के बाद BJP में बैठकों का दौर शुरु हो गया है। शाह ने भविष्य में मजबूत चुनावी संभावनाओं का भरोसा जताते हुए पार्टी नेताओं से पार्टी की विचारधारा को देश के कोने-कोने तक ले जाने का आह्वान किया।

सूत्रों के मुताबिक Amit Shah ने कहा कि लोगों ने बार-बार राज्यों और केंद्र में BJP सरकारों में अपना भरोसा जताया है और कांग्रेस को नकारा है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक कहा कि पार्टी का लक्ष्य इस अभियान में 10 करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने का है जिसमें वह राज्य शामिल नहीं होंगे जहां आने वाले महीनों में चुनाव होना हैं। आधे राज्यों में अभियान खत्म होने के बाद पार्टी को नए अध्यक्ष का चुनाव होने की उम्मीद है। शनिवार को हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन से जुड़े प्रमुख नेताओं और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

गृहमंत्री Shah ने अपने संबोधन में कहा बीजेपी एक कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है जो एक मजबूत विचारधारा से प्रेरित है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विस्तार के लिए इसकी निरंतर कड़ी मेहनत ने इसे 1984 में जीती गई केवल दो लोकसभा सीटों से राष्ट्रीय राजनीति में वर्तमान में प्रमुख स्थान पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सत्ता बरकररार रखने में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड खराब है और उसके विपरीत केंद्र और राज्यों में BJP सरकार फिर चुन कर आती है।

सूत्रों के मुताबिक शाह ने कहा कि कांग्रेस अब कई राज्यों में एक गंभीर राजनीतिक ताकत के रूप में मौजूद नहीं है। पात्रा ने कहा कि नए सदस्य चार तरीकों-जल्द ही घोषित होने वाले Mobile Number पर कॉल करने, QR कोड स्कैन करने, नमो ऐप और BJP की वेबसाइट के जरिए बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि, दूरदराज के इलाकों में पार्टी नए सदस्यों को नामांकित करने के लिए पारंपरिक कागजी पद्धति का उपयोग करेगी।

Share This Article