मुंबई में मासूम से हैवानियत, 13 साल की लड़की के साथ 21 साल के युवक ने किया बलात्कार

महाराष्ट्र के बदलापुर और अकोला में छात्राओं से छेत्रछाड़ के मामलों पर लोगों का रोष अभी थमा भी नहीं था कि अब मुंबई में एक मासूम से बलात्कार (Rape) का मामला सामने आ गया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

21 Year old Youth Raped 13 year old Girl : महाराष्ट्र के बदलापुर और अकोला में छात्राओं से छेत्रछाड़ के मामलों पर लोगों का रोष अभी थमा भी नहीं था कि अब मुंबई में एक मासूम से बलात्कार (Rape) का मामला सामने आ गया है।

13 साल की लड़की के साथ 21 साल के एक युवक ने बलात्कार किया है। आरोपी युवक की पीड़िता से सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात हुई थी। आरोपी उसे अंधेरी में एक जगह ले गया और उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसे गुजरात ले जाकर फिर से बलात्कार किया। जब लड़की कुछ दिनों बाद घर लौटी और परिवार को घटना के बारे में बताया।

लड़की ने Instagram पर उस आदमी की तस्वीर दिखाई और परिवार ने वकोला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार के लिए पोक्सो अधिनियम की धारा 4, 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बदलापुर के स्कूल में बच्चियों का यौन शोषण

ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों से यौन शोषण किया गया था। दरअसल, जब बच्चियों की तबीयत बिगड़ी और उनकी हालत ठीक नहीं लगी तो परिजनों को कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ। जांच के बाद पता चला कि उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है। बच्चियों ने School के एक कर्मचारी पर आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन 12 घंटे तक केस दर्ज नहीं किया गया।

इससे वहां की जनता आक्रोशित हो गई और उन्होंने मुंबई की लोकल ट्रेन रेवा रोक दी और स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। वहीं, अकोला में भी एक स्कूल में Teacher ने 6 बच्चियों से छेड़छाड़ की थी। आरोपी टीचर ने छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाई और फिर छेड़छाड़ करता। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article