शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम के साथ पारा शिक्षकों की 28 को होगी वार्ता

शिक्षा मंत्री ने पिछली बैठक में शिक्षकों के मानदेय में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। शिक्षक मानदेव चढ़ोतरी पर सहमत नहीं हुए, पारा शिक्षक वेतनमान के समतुल्य मानदेय की मांग कर रहे हैं

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Para Teachers will Hold Talks with Education Minister Baidyanath on 28th. : झारखंड के सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) की शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम के साथ वार्ता 28 अगस्त को होगी।

झारखंड शिक्षा परियोजना (Jharkhand Education Project) द्वारा इस संबंध पत्र जारी कर दिया गया है। वार्ता 28 अगस्त को 11।30 बजे से शिक्षा मंत्री के कार्यालय में होगी, बैठक में झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के 10 प्रतिनिधि शामिल होंगे। पारा शिक्षक (Mercury Teacher) वेतनमान की मांग कर रहे हैं।

शिक्षकों की मांग की लेकर पूर्व में दो चरण की वार्ता हो चुकी है। इसमें कोई सहमति नहीं बली। शिक्षा मंत्री ने पिछली बैठक में शिक्षकों के मानदेय में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। शिक्षक मानदेव चढ़ोतरी पर सहमत नहीं हुए, पारा शिक्षक वेतनमान के समतुल्य मानदेय की मांग कर रहे हैं।

Share This Article