गृह सचिव वंदना डाडेल और ADG सुमन गुप्ता ने रांची महिला थाने का किया निरीक्षण

महिला पुलिस अधिकारियों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन को लेकर गुरुवार को गृह सचिव वंदना डाडेल और ADG सुमन गुप्ता ने रांची महिला थाना (Women's Police Station) का निरीक्षण किया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ADG Suman Gupta Inspected Ranchi Mahila Police Station: महिला पुलिस अधिकारियों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन को लेकर गुरुवार को गृह सचिव वंदना डाडेल और ADG सुमन गुप्ता ने रांची महिला थाना (Women’s Police Station) का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने महिला थाना के सभी पदाधिकारियों और आरक्षियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली।

माैके पर, पीड़ित महिलाओं से उनके मामलों के संबंध में बातचीत की गई, और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसके साथ ही, महिला थाना में उपलब्ध संसाधनों से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। गृह सचिव और ADG ने महिला थाना (Women’s Police Station) की आवश्यकताओं और संसाधनों की कमी के बारे में एक विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिया।

साथ ही महिला थाना परिसर के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी गृह सचिव एवं ADG द्वारा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। इन दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान, उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के साथ संवाद स्थापित किया और उनकी कार्य परिस्थितियों एवं चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। गृह सचिव और ADG ने महिला थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारों के सुझाव भी दिए।

गृह सचिन ने कहा कि DGP के नेतृत्व में आयोजित होने वाले महिला पुलिस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा महिलाओं के द्वारा और उनके सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। इस दिशा में महिला थाना की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य भी महिला थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना है।

Share This Article