कोल्हान दौरे पर निकले चंपाई सोरेन, कहा- अब JMM का रुख नहीं करेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने अपनी राह झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से अलग कर लिया है। इसी कड़ी में दिल्ली से लौटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान दौरे पर हैं और क्षेत्र की जनता का मिजाज टटोल रहे हैं।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Champai Soren went on Kolhan tour: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने अपनी राह झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से अलग कर लिया है। इसी कड़ी में दिल्ली से लौटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान दौरे पर हैं और क्षेत्र की जनता का मिजाज टटोल रहे हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री गम्हरिया पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री का महिलाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा होने का भरोसा दिलाया।

चंपाई सोरेन ने कहा कि उनकी बात मुख्यमंत्री Hemant Soren से नहीं हुई है, न ही वो अब JMM का रुख करेंगे। उन्होंने कहा कि जो प्यार और सम्मान क्षेत्र की जनता से मिल रहा है यह उनके लिए काफी है। नए अध्याय की पटकथा लिखी जा चुकी है जल्द ही इस पर पूर्णविराम लगेगा।

चंपाई सोरेन ने साफ कर दिया है कि वे ना तो वो झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) तोड़ने जा रहे हैं ना ही वे पार्टी के किसी कार्यकर्ता को किसी प्रकार का सब्जबाग दिखाकर अपने पास बुलाने जा रहे हैं। वे एकला चलो के राह पर हैं और किसी अच्छे साथी की तलाश में हैं। जल्द ही इसका खुलासा भी होगा। संयम रखें।

Share This Article