कई जिलों में आज तेज बारिश की संभावना, यहाँ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

News Aroma
1 Min Read
Jharkhand Weather Update
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड के विभिन्न जिलों में आज शनिवार को तेज बारिश (Heavy Rain) होने की सभावनाएं है। कई जिलों में आज तेज बारिश होने की चेतावनी भी दी जा रही है।

मौसम को देखते हुए कई जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert)  जारी किया गया है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर रहेगा  जिसका असर झारखंड (Jharkhand) में भी दिखेगा।

 इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम व खूंटी व कुछ जिले में मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी की गयी है और लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम व खूंटी व कुछ जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया।

जबकि रांची, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, कोडरमा, पूर्वी सिंगभूम और अन्य जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार कल 25 अगस्त 2024 को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और बिजली, तूफ़ान की भी अंदेशा है।

खासकर, दिन में हलके बारिश का अनुमान लगाया गया है।

Share This Article