HomeUncategorizedमायावती फिर से बनीं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष

मायावती फिर से बनीं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष

Published on

spot_img

Mayawati Again becomes the National President of the Party: बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati ) फिर से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गई है। पिछले चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए राजनीति के जानकार मान रहे थे कि शायद वह सियासत से संन्यास ले लें और अपने भतीजे आकाश आनंद को नई जिम्मेदारी सौंप दें।

मायावती ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए एक बार फिर से पांच साल के लिए पार्टी की जिम्मेदारी संभाल ली है। अब वह 2029 तक पार्टी की अध्यक्ष बनी रहेंगी।

बसपा में एक तरफ राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ पूरे देश से आए Delegates इस बात को मान रहे थे कि पार्टी कार्यालय में कुछ नया होने वाला है लेकिन मायावती को ना सिर्फ 5 साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया बल्कि कई सारे राजनीतिक संदेश भी दे दिए। वास्तव में इसके पीछे सबसे बड़ा तर्क यह माना जा रहा है कि मायावती खुद को कमजोर नहीं दिखाना चाहती हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से ठीक एक दिन पहले अटकलें लगीं कि मायावती संन्यास ले रही हैं।

मायावती ने ना सिर्फ इस खबर का खंडन किया, बल्कि कठोरता से यह भी कहा कि उनके विरोधी चाहते हैं कि वह राजनीति से संन्यास ले लें, लेकिन वह राजनीति में ही रहेंगी। खास तौर से दलितों के हक के लिए लड़ाई लड़ती रहेंगी।

पिछले कुछ सालों में BSP के प्रदर्शन को देखें तो जिसको कभी 30फीसदी वोट मिला करता था वह सीधे नौ फीसदी पर आ गया है। यही नहीं बसपा ने लोकसभा (Lok Sabha) की कोई सीट नहीं जीती है। यूपी की विधान परिषद में उनका कोई सदस्य नहीं है, जबकि यूपी की विधानसभा में एक सदस्य उमाशंकर सिंह है जो कि अपने बल पर चुनाव जीते हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...