कोलकाता रेप केस : PM मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के कई बड़े जजों के समक्ष कहा- “अब फैसले में तेजी लाने की जरूरत”

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और निर्मम हत्या की सीबीआई जांच के बीच PM मोदी का बड़ा बयान सामने आया है

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi on Kolkata rape Case : कोलकाता (Kolkata) में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म (Rape) और निर्मम हत्या की CBI जांच के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का बड़ा बयान सामने आया है।

दरअसल देश के मुख्य न्यायधीश DY चंद्रचूड़ सहित Supreme Court के कई बड़े जजों के समक्ष PM मोदी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश को उनके खिलाफ अपराध के मामलों में तेजी से फैसले की जरूरत है।

बताते चलें कोलकाता रेप कांड मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था और पश्चिम बंगाल (West Bengal) की ममता सरकार पर कई सवाल खड़े किए थे।

जितनी तेजी से फैसले आएंगे उतनी आबादी होगी सुरक्षित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बच्चों की सुरक्षा, समाज की गंभीर चिंता है। देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कठोर कानून बने हैं, लेकिन हमें इसे और सक्रिय करने की जरूरत है। महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में जितनी तेजी से फैसले आएंगे, आधी आबादी को सुरक्षा का उतना ही बड़ा भरोसा मिलेगा।”

सुप्रीम कोर्ट की स्थापना के 75 वर्ष पूरे

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में टिकट और सिक्के का अनावरण किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही हैं।

उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष केवल एक संस्था की यात्रा नहीं है ये यात्रा है भारत के संविधान और संवैधानिक मूल्यों की। इस यात्रा में हमारे संविधान निर्माताओं का और न्यायपालिका के अनको मनीषियों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है।

इसमें पीढ़ी दर पीढ़ी उन करोड़ों देशवासियों का भी योगदान है जिन्होंने हर परिस्थिति में न्यायपालिका पर अपना भरोसा अडिग रखा है।

भारत के लोगों ने कभी सुप्रीम कोर्ट, हमारी न्यायपालिका पर अविश्वास नहीं किया इसलिए सुप्रीम कोर्ट के ये 75 वर्ष मदर ऑफ डेमोक्रेसी भारत के गौरव को और अधिक बढ़ाते हैं। देश संविधान की 75 वर्षगांठ मनाने जा रहा है इसलिए इस अवसर में भी गर्व और प्रेरणा भी है।”

Share This Article