कल JBKSS की ओर से निकाली जाएगी विशाल न्याय यात्रा

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो और वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में कल रविवार को विशाल न्याय यात्रा निकाली जायेगी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tomorrow a huge Nyaya Yatra will be Taken Out by JBKSS : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो और वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में कल रविवार को विशाल न्याय यात्रा निकाली जायेगी।

यह न्याय यात्रा (Nyaya Yatra) भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातु से शुरू होकर झारखंड के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो के शहीद स्थल लोटा सिल्ली तक जायेगी। यात्रा उलिहातु, अड़की, तमाड़, बुंडू और राहे होते हुए सिल्ली प्रवेश करेगी।

इस यात्रा के संबंध में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि कई सफल ऐतिहासिक आंदोलन होने के बाद भी सरकार ने हमारे नैतिक मांगों को नजरअंदाज किया है। बीते 24 वर्षों के दौरान भी यहां झारखंडी का पहचान नहीं हो सका है।

खतियान धारी को उचित अवसर और सम्मान नहीं मिल रहा है। Birsa Munda के वंशज को आदर पूर्वक सम्मानित करने के बाद ही यात्रा शुरू की जायेगी।

Share This Article