Homeझारखंडऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुए संजय सेठ, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे...

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुए संजय सेठ, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, प्रवासी मजदूरों से भी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sanjay Seth left for Australia Tour : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth) आज सोमवार को रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक यात्रा पर चार दिनों के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

अपने दौरे में संजय सेठ मेलबर्न शहर जायेंगे, जहां युद्ध स्मारक में बलिदान हुए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी रक्षा राज्य मंत्री का संवाद कार्यक्रम होगा।

संसद भवन में सहायक मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

वहीं रक्षा राज्य मंत्री मेलबर्न शहर में ही आयोजित डिफेंस एक्सपो (Defense Expo) में भाग लेंगे और भारतीय रक्षा उद्योग के पवेलियन का भ्रमण भी करेंगे। इस दौरान रक्षा विज्ञान और तकनीकी से जुड़े एक कार्यक्रम में भी रक्षा राज्य मंत्री भाग लेंगे।

इसी दिन संजय सेठ कैनबरा शहर के दौरे पर होंगे, जहां वे भारतीय उच्चायुक्त के साथ मुलाकात करेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे में सेठ वहां के संसद भवन का भी अवलोकन करेंगे और सहायक मंत्रियों के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक होगी।

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा उद्योग के साथ ही विभिन्न विभागों के मंत्रियों के साथ भी उनकी एक बैठक तय की गई है। इसके अलावे भारत ऑस्ट्रेलिया संसदीय समिति (Australia parliamentary committee) की एक बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीदें

संजय सेठ ने कहा कि उनका यह आधिकारिक दौरा है, जहां रक्षा उद्योग सहित कई विषयों पर बातचीत होगी।

रक्षा क्षेत्र में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में हो रहे कार्यों को अब दुनिया देख रही है।

दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीदें हैं। सेठ ने उम्मीद जताई है कि उनका यह दौरा दोनों देशों के लिए कई मायने में लाभदायक होगा।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...