Latest Newsविदेशअमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने FBI पर लगाया बड़ा आरोप,...

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने FBI पर लगाया बड़ा आरोप, निजता हनन…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 Trump Made Big Allegations Against FBI: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania trump) ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI ने ट्रंप के खिलाफ जांच में अगस्त 2022 में मार-ए-लागो में उनकी संपत्ति की तलाशी लेकर उनकी निजता का हनन किया था।

मेलानिया ट्रंप ने X पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिकी सरकार मेरी निजता का हनन करेगी। FBI ने फ्लोरिडा में मेरे घर पर छापा मारा और मेरे निजी सामान की तलाशी ली।

जांच प्रक्रियाओं से सहमत नहीं थे ट्रंप

यह सभी अमेरिकियों के लिए एक चेतावनी है, याद रखने की बात है कि हमारी स्वतंत्रता और अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।

उनके भाषण के बाद वीडियो में उनके संस्मरण ‘मेलानिया’ (Melania) के कवर के साथ एक टाइटल कार्ड दिखाया गया है, जिसके इस साल सर्दी में प्रकाशित होने की उम्मीद है। इससे पहले, उन्होंने एक आत्मकथात्मक पुस्तक के दो संस्करणों के विमोचन का भी ऐलान किया था।

FBI ने पूर्व राष्ट्रपति द्वारा बड़ी संख्या में वर्गीकृत दस्तावेज रखने और छिपाने के मामले में अगस्त 2022 में उनकी संपत्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान हजारों गोपनीय दस्तावेज जब्त किए थे, जिनमें उच्चतम गोपनीयता वाले दस्तावेज भी शामिल थे। ट्रंप जांच प्रक्रियाओं से सहमत नहीं थे और उन्होंने न्याय विभाग की कार्रवाइयों की आलोचना करते हुए दावा किया कि वे राजनीति से प्रेरित थे।

spot_img

Latest articles

2025 में रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपराध और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई

रांची : साल 2025 रांची पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। पूरे वर्ष...

शराब घोटाला केस में विनय सिंह की बढ़ी परेशानी, ACB सख्त

रांची: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और आय से अधिक संपत्ति (DA) मामले में...

रिम्स में 2025 रहा उपलब्धियों से भरा साल, मरीजों और छात्रों को मिलीं कई नई सुविधाएं

रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के लिए वर्ष 2025 कई मायनों में...

झारखंड में संगठित अपराध की चुनौती, दो गिरोहों से बढ़ी चिंता

रांची : झारखंड में संगठित अपराध एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। राज्य...

खबरें और भी हैं...