यूक्रेन में आर्सेलर मित्तल इस्पात संयंत्र में रूसी हमले में दो लोगों की मौत, 13 घायल

रूस के हमले में यूक्रेन के आर्सेलरमित्तल स्टील संयंत्र में दो लोगों की मौत और 13 कर्मचारी घायल हुए। हमले से संयंत्र का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन: रूस के हमले में यूक्रेन के आर्सेलरमित्तल इस्पात संयंत्र को निशाना बनाए जाने के बाद दो लोगों की मौत हो गई और 13 कर्मचारी व ठेकेदार घायल हो गए। इस हमले से भारत के अरबपति उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के स्वामित्व वाले यूक्रेन के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। रूस के सरकारी समाचार पत्र ‘रोसिया गजेट’ के अनुसार, रविवार को क्रिवी रीह स्थित संयंत्र में हुए हमले में ऊर्जा और ‘ब्लास्ट फर्नेस’ उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण इकाइयों को निशाना बनाया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।