चंद्रयान-4 मिशन को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, किया जाएगा टेक्नोलॉजी का विकास

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Union Cabinet meeting : बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चंद्रयान-4 मिशन (Chandrayaan-4 mission) को भी मंजूरी दी गई है।

चंद्रयान-4 अभियान के तहत चंद्रमा की चट्टानों और मिट्टी को भी पृथ्वी पर लाया जाएगा, ताकि उसका अध्ययन किया जा सके।

चंद्रयान-4 अभियान के विस्तार को मंजूरी

कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने शुक्र ग्रह की कक्षा संबंधी अभियान, गगनयान और चंद्रयान-4 अभियान के विस्तार को मंजूरी दी है।

कैबिनेट ने भारी वजन ले जाने में सक्षम अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यान को भी मंजूरी दी है, जो पृथ्वी की निचली कक्षा में 30 टन का पेलोड स्थापित करेगा।

चंद्रयान-4 मिशन में इसरो अंतरिक्ष यान (Spaceship) के विकास और प्रक्षेपण के लिए जिम्मेदार होगा। उम्मीद जताई गई है कि उद्योग और शिक्षा जगत की भागीदारी से यह मिशन 36 महीने के भीतर पूरा होगा।

Share This Article