और अचानक शुरू हो गई गया की पूर्व पार्षद मनोरमा देवी के घर NIA की रेड

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NIA raid at the house of former Gaya councilor: गुरुवार को सुबह- सुबह बिहार के गया में पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के घर पर NIA की टीम ने रेड मारी। सुरक्षाबलों ने उनके घर को घेर लिया। NIA की टीम ने अंदर प्रवेश किया।

सुबह से ही छापेमारी चल है। नक्सली गतिविधियों से तार जुड़े होने का सुराग मिलने की बात सामने आ रही है। जिला पुलिस की सहायता से ये छापेमारी NIA ने की है।

बताया जा रहा है कि NIA  ने गया पुलिस की मदद से यह छापेमारी की है। गया के SSP आशीष भारती ने बताया कि NIA की टीम ने उनसे सहयोग मांगा था। इसके बाद ये छापेमारी की गई है।

बता दें कि मनोरमा देवी बिहार विधान परिषद की सदस्य रह चुकी हैं। जदयू ने उन्हें MLC बनाया था। मनोरमा देवी के पति दिवंगत बिंदेश्वरी प्रसाद उर्फ बिंदी यादव भी राजनीति में सक्रिय रहे थे।

Share This Article