
जनता दरबार में पप्पू यादव ने सुनी जनता की समस्याएं, दिया समाधान का भरोसा
पटना : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि जनता की सुनना हमारी प्राथमिकता है और उनकी समस्याओं का समाधान करना भी। वे सोमवार को अपने पूर्णिया स्थित आवास पर आयोजित जनता दरबार में बोल रहे थे। जनता दरबार में उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। श्री यादव ने कहा कि आमलोगों से जुड़े मामलों के त्वरित गति से निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया जा रहा है। जनता का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, और जनसेवा का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

