
नई दिल्ली : इंडिया गठबंधन की बैठक सोमवार को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई। इस बैठक में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी की सोनिया गांधी से गले मिलने की तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस तस्वीर में सोनिया गांधी गर्मजोशी से ममता बनर्जी के गले लगे दिख रही हैं।

