79 साल के हुए RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, आधी रात परिवार ने काटा केक, तेजस्वी ने शेयर की खास तस्वीर, तेज प्रताप का भावुक संदेश वायरल

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर आधी रात परिवार ने मनाया जश्न। तेजस्वी ने तस्वीरें साझा कीं, जबकि तेज प्रताप यादव का भावुक संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटनाः बिहार की राजनीति के बड़े चेहरे व आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का गुरुवार को जन्मदिन है। इस मौके पर आधी रात 12 बजे परिवार ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाया। तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने केक काटकर लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी थी। वहीं, तेजस्वी यादव ने भी आधी रात के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों में तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य को छोड़कर परिवार के बाकी सदस्य एक साथ नजर आ रहे हैं।

तेज प्रताप यादव ने लिखा भावुक संदेश

पिता के जन्मदिन पर तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें लालू प्रसाद यादव जैसे पिता का सान्निध्य मिला। तेज प्रताप ने अपने संदेश में कहा कि उनके पिता ने उन्हें सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। उन्होंने संघर्ष करना, लोगों का सम्मान करना, मुश्किल हालात में मजबूत बने रहना और लगातार आगे बढ़ते रहने की सीख दी। तेज प्रताप ने लिखा कि आज उनकी हर पहचान, हर सफलता और जीवन की हर उपलब्धि पिता के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों की देन है। उन्होंने अपनी सभी उपलब्धियां अपने पिता को समर्पित करने की बात भी कही।

अपने संदेश में तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद यादव को एक महान नेता, महान इंसान और प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने लिखा कि उनके पिता की दूरदृष्टि, निस्वार्थ भावना और दृढ़ संकल्प उन्हें हमेशा प्रेरित करते हैं। तेज प्रताप ने कहा कि लालू यादव ने हमेशा परिवार को एकजुट रखा, हर सुख-दुख में साथ खड़े रहे और बिना किसी स्वार्थ के परिवार के लिए अपना सब कुछ समर्पित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि समाज, राज्य और देश के लोगों की सेवा में भी लालू यादव ने अपना पूरा जीवन लगा दिया। समाज के प्रति उनका समर्पण, त्याग और सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।