तमाड़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। बुधवार सुबह प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति के लिए मंगलकामना की। सुबह 6:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने देश की समृद्धि, शांति और विकास के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रांची जिला के पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण मुंडा, बुंडू नगर मंडल उपाध्यक्ष मुकेश मुंडा, धीरेन महतो, महावीर सोनी, संजय महतो, दिलीप सेठ, मृत्युंजय पातर, सीता देवी, भारती कुमार, प्रवीण जायसवाल, विवेक गुप्ता और सुरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


