मायके गई पत्नी ने ससुराल आने से किया इनकार, गम में पति ने पी लिया जहर

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Husband drank poison in grief: सिमडेगा जिले के पाकर टांड़ थानांतर्गत चरकुडीह निवासी अनिल डुंगडुंग ने अपनी पत्नी के मायके से वापस नहीं आने पर गुस्से में जहर पी लिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अनिल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनिल की पत्नी अपने मायके कोनमेंजरा गमरझरिया गई हुई थी। बुधवार को अनिल अपने ससुराल अपनी पत्नी को लाने गया था। लेकिन उसकी पत्नी ने लौटने से इंकार कर दिया।

जिसके बाद वह देर रात अपने घर लौटा। पत्नी के नही लौटने के कारण गम में अनिल ने आज गुरुवार की अहले सुबह जहर पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

उसके छटपटाने की आवाज सुनकर उसके अनिल के घरवाले जागे और उसे छटपटाता देख सारा माजरा समझ गए और उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज किया जा रहा हैं। अभी भी अनिल की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

Share This Article