
जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को साकची गुरुद्वारा में एस. सुखविंदर सिंह की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपत्ति का वैवाहिक जीवन प्रेम, विश्वास, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रहे तथा उनका जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया।

