नेशनल हाईवे पर दो युवकों को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Two youths were shot on the National Highway: पलामू जिले के सदर थानांतर्गत सिंगरा खुर्द इलाके में नेशनल हाईवे 75 पर बुधवार की रात करीब 9 बजे दो युवकों को गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। दोनों युवकों के जांघ में गोली लगी है।

वहीं घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घायलों में चैनपुर थानांतर्गत पथरा निवासी उदित प्रसाद और मंटू चौरसिया शामिल है।

मिली जानकारी के लिए दोनों युवक पड़वा थाना क्षेत्र से चैनपुर के पथरा स्थित अपने घर जा रहे थे इसी क्रम में सिंगर खुर्द में नेशनल हाईवे 75 पर दोनों युवकों को गोली लगी है।

इलाके में सर्च अभियान चला रही है पुलिस

हालांकि गोली किसने चलाई है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। घटना के बाद थाना की पुलिस पूरे इलाके में छापेमारी कर रही है और सर्च अभियान चला रही है।

सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने घटना के पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में छानबीन किया जा रहा है। सदर थाना में तैनात एएसआई नबी अंसारी ने बताया कि दोनों युवकों की जांघ में गोली लगी है।

Share This Article